चांदपुर देव स्थान में अखंड रामायण पाठ और हरियाली महोत्सव का आयोजन

खैरलांजी, सावन के पावन पर्व पर चांदपुर देव स्थान में जिला पंचायत सदस्य मधु ऋषि शुक्ला द्वारा अखंड रामायण पाठ और हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया।

 

विकासखंड खैरलांजी के विभिन्न ग्रामों से लगभग 600 बहनें इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। रामायण पाठ की समाप्ति के बाद हवन-पूजन किया गया। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं ने तीज के अवसर पर शानदार भजनों की प्रस्तुति दी और नाच-गाने व झूले के साथ कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

 

आयोजक मधु शुक्ला ने बताया कि वे वर्षभर क्षेत्र की बहनों के लिए ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं। इससे पूर्व सभी बहनों को बम्लेश्वरी माता के दर्शन के लिए बस यात्रा भी कराई गई थी।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी आमंत्रित बहनों को हल्दी-कुमकुम लगाकर सुहाग की निशानी हरी चूड़ियां और श्रृंगार सामग्री वितरित की गई। समापन पर सभी को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया।

Next Post

दशपुर योग शिक्षा संस्थान की बहनों ने बनाईं अनोखी ‘बीज राखियां’, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Thu Aug 20 , 2026
मन्दसौर। रक्षाबंधन के त्यौहार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए दशपुर योग शिक्षा संस्थान महिला इकाई मंदसौर ने द्वितीय वर्ष कार्यशाला आयोजित कर ‘‘बीज राखी कार्यशाला’’ का आयोजन योग भवन में किया गया। जिसमें उपस्थित बहनों ने विभिन्न प्रकार के बीज, कपड़ों की कतरन, रेशम डोरी से इको फ्रेंडली […]

You May Like