खेत में पड़ा मिला युवक का निर्वस्त्र शव

सतना : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथा इटमा में खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है.सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथा इटमा गांव में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब खेत में एक युवक का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला. खेत में शव देख दहशत में आए ग्रामीणों द्वारा फौरन ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक के बारे में जानकारी जुटानी शुरु की. जिसके आधार पर मृतक की पहचान पंकज सिंगरौल निवासी मतरी पतौड़ा उचेहरा के तौर पर हुई. मृतक की पहचान होने पर पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया गया. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस के समक्ष गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के कुछ युवकों द्वारा पंकज की हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूछताछ करते हुए घटना के बारे में जानकारी जुटानी शुरु कर दी. जिरएि जरिए सामने आई जानकारी के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया. पुलिस के अनुसार संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर घटना की पुष्ट होने के बाद ही कोई जानकारी साझा की जा सकेगी.
माधवगढ़ पुल के नीचे मिला शव
शहर के धवारी क्षेत्र के निवासी विक्रम सिंह पिता उमेश सिंह की जिग्रहट रपटे में डूब जाने की घटना सामने आई थी. शुक्रवार को विक्रम का शव माधवगढ़ पुलिस के नीचे पाया गया. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कृपालपुर में 5 वर्षीय बालक की टैंक में डूबने से मौत हो गई. बालक की पहचान आर्यन मल्लाह पिता जितेंद्र मल्लह के तौर पर हुई. पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

अमानक मूंग खरीदी: 40 से अधिक वारदानों में रखी मिली कचरा दाल

Sat Aug 2 , 2025
बनखेड़ी। शासकीय मूल्य में हो रही मूंग खरीदी में घटिया स्तर की तुलाई का काम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां प्रशासन ने कार्यवाही की और पंचनामा बनाया उन खरीदी केंद्रों में भी धड़ल्ले से अमानक मूंग की तुलाई चल रही है। शुक्रवार को आर्या वेयरहाउस तिंसरी में […]

You May Like