अमानक मूंग खरीदी: 40 से अधिक वारदानों में रखी मिली कचरा दाल

बनखेड़ी। शासकीय मूल्य में हो रही मूंग खरीदी में घटिया स्तर की तुलाई का काम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां प्रशासन ने कार्यवाही की और पंचनामा बनाया उन खरीदी केंद्रों में भी धड़ल्ले से अमानक मूंग की तुलाई चल रही है। शुक्रवार को आर्या वेयरहाउस तिंसरी में 40 से अधिक वारदानों में कचरा मिली मूंग दाल रखी मिली। इस संबंध में समिति प्रबंधक हेमराज पटेल कोई स्पष्ट जबाव नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि यह वही वारदाने है, जिनको तहसीलदार अंजू लोधी ने निरीक्षण के दौरान 154 बोरियों में अमानक मूंग पकड़ी थी, और छन्ना लगने के बाद तुलने की बात कही थी। मूंग छानने के बाद बची मूंग कतरन, दाल एवं कचरे का मिश्रण ठिकाने लगाने के लिए रखी गई थी।

गणपति वेयर हाउस में सड़ी गली मूंग के स्टेक

गणपति वेयर हाउस चांदोन में भी बड़ी मात्रा में अमानक और सड़ी गली मूंग को खरीदकर स्टेक में लगाया गया है। अगर प्रशासन जांच करे तो हजारों क्विंटल अमानक स्तर की मूंग गणपति वेयर हाउस में मिलेगी। यहां पर पूर्व में ही बड़ी मात्रा में खास लोगों की अमानक मूंग के स्टेक लगा दिए गए हैं अब खरीदी बंद होने के बाद उनकी तौल पर्ची बनाई जा रही है।

जाम लगवाकर बेचते है अमानक मूंग

अमानक मूंग बेचने के लिए भी मिलीभगत का काम जोरो पर है। इसमें एक नायब तरीका ईजाद किया गया है, जिसमें वेयरहाउस में पहुंच मार्ग पर जमा लगाया जाता है। ट्रैक्टर- ट्रॉली को रास्ते में फंसा दिया जाता है। जिससे रास्ते के दोनों तरफ जाम लग जाता है। इस वजह से जांच टीम खरीदी केंद्रों पर नहीं पहुंच पाते हैं। जाम का फायदा उठाकर अमानक मूंग की तुलाई का खेल चलता रहता है।

इनका कहना –

आर्या वेयरहाउस और गणपति वेयरहाउस दोनों की कल अधिकारी भेज कर जांच करवा लेते है।

अनीशा श्रीवास्तव
एसडीएम

Next Post

मैहर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से एक लाख की चोरी

Sat Aug 2 , 2025
सतना:मैहर के घंटाघर-अलाउद्दीन तिराहा क्षेत्र में स्थित संतोष ज्वेलर्स में दिनदहाड़े दो महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान बंद कर रहे मालिक का ध्यान भटका कर एक महिला ने काउंटर से चांदी के गहनों से भरा बॉक्स चुरा लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। मालिक ने मैहर […]

You May Like

Play sound