युवा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेल एवं पुलिसिंग पर किया संवाद

आलीराजपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशानुसार विगत दिवस जवाहर नवोदय विद्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेल, पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं प्रश्न रखे।

बेहतरीन संवाद करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति बघेल एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री संतरा निनामा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ, खेल प्रशिक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | उक्त जानकारी जिला खेल विभाग द्वारा दी गई |

Next Post

इंग्लैंड ने पाकिस्तान का 3-0 से किया सूपड़ा साफ

Sat Sep 12 , 2026
बर्मिंघम, 12 सितंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान जो रूट (नाबाद 62) और जॉर्डन कॉक्स (नाबाद 59) रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने […]

You May Like