महाशिवरात्रि के अवसर पर कल मोनेश्वर धाम पर होगा भव्य मेले का आयोजन 

बनखेड़ी। इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मोनेश्वर धाम में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मोनेश्वर धाम सेवा समिति के अध्यक्ष बालमुकुंद साहू ने बताया कि मोनेश्वर धाम पर मेले के भव्य आयोजन की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। इस वर्ष अन्य वर्ष की अपेक्षा श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आना होगा, ज्ञात होने की मोनेश्वर धाम समुद्र धरातल से 4000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वर्षों से इस स्थान की महिमा रही है। मोनेश्वर धाम को चक्र तीर्थ स्थल के नाम से भी जाना जाता है नरसिंह पुराण के 66 में अध्याय में अमलक तीर्थ चक्र तीर्थ के नाम से मोनेश्वर धाम का वर्णन मिलता है। भगवान भोलेनाथ की महिमा से मोनेश्वर धाम परिसर में जल के चार कुंड स्थित हैं गंगा कुंड, नर्मदा कुंड,आकाशगंगा एवं हाथी कुंड स्थित हैं। जिनमें शीतल पेयजल 12 माह उपलब्ध रहता है। वही नीचे से ऊपर तक मोनेश्वर धाम की चढ़ाई में बीच में कहीं भी जल की उपलब्धता नहीं रहती। यह भोलेनाथ की कृपा और प्रकृति का विचित्र चित्रण हमें मोनेश्वर धाम में देखने को मिलता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। इस हेतु बनखेड़ी से मोनेश्वर धाम तक अनेक स्थानों पर स्वयमसेवी संस्थाएं जनप्रतिनिधि और नागरिक गण श्रद्धालुओं का जगह-जगह भाव स्वागत करते हैं।

श्री राम महायज्ञ का आयोजन

मनी चरण के सम ऐप मोनेश्वर धाम चढ़ाई के 5 कि.मी पूर्व बालक दास जी महाराज के सानिध्य में श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 9 फरवरी से यज्ञ प्रारंभ हो चुका है 17 फरवरी तक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पूर्ण आहुति और महा प्रसादी का आयोजन 17 फरवरी को संपन्न होगा। महायज्ञ में राम कथा का वचन पूज्य साध्वी कनकप्रिया जी श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक किया जा रहा है। वहीं कथा व्यास त्यागी जी महाराज पिपरिया,उपस्थित रहेंगे।

Next Post

राजस्थान में एक्सीडेंट, जबलपुर तक पसरा मातम

Sat Feb 14 , 2026
जबलपुर। कहते हैं मां को सब पता होता है, नि: स्वार्थ प्रेम करने वाली मां की ममता बच्चों पर आने वाली मुसीबत को भी भाप लेती है। राजस्थान में हुआ एक्सीडेंट जबलपुर में रहने वाली मां ने महसूस कर लिया था। दअरसल तीन जिगरी यार समेत पांच लोग जबलपुर से […]

You May Like