मैहर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से एक लाख की चोरी

सतना:मैहर के घंटाघर-अलाउद्दीन तिराहा क्षेत्र में स्थित संतोष ज्वेलर्स में दिनदहाड़े दो महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान बंद कर रहे मालिक का ध्यान भटका कर एक महिला ने काउंटर से चांदी के गहनों से भरा बॉक्स चुरा लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

मालिक ने मैहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। चोरी गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई है।

Next Post

प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए संकल्प

Sat Aug 2 , 2025
इटारसी। राम मंदिर परिसर में वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक हुई, जिसमें प्लास्टिक मुक्त शहर, पर्यावरण संरक्षण और खाली भूखंडों में कचरा न फेंकने हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पांच वरिष्ठों को जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। नगर पालिका द्वारा कार्यालय कक्ष देने पर आभार […]

You May Like