इटारसी। राम मंदिर परिसर में वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक हुई, जिसमें प्लास्टिक मुक्त शहर, पर्यावरण संरक्षण और खाली भूखंडों में कचरा न फेंकने हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पांच वरिष्ठों को जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। नगर पालिका द्वारा कार्यालय कक्ष देने पर आभार व्यक्त किया गया।
प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए संकल्प
