युवक पर चाकू से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में  

रीवा, रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र के लाही टोला में युवक पर सरेराह बाइक में सवार होकर आए आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को घेर लिया था. जिससे वह मौके से भाग नहीं पाया था.वही घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप पिता राजेन्द्र कुमार २० वर्ष निवासी गाढ़ा १३८ डोरी टोला शनिवार की दोपहर करीब १ बजे लाही टोला में पुलिया के पास खड़ा था. इसी दौरान आरोपी शुभम पिता छोटेलाल २० वर्ष निवासी बरौली वहा पे पहुंच गया और आरोपी ने पीछे से युवक की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना देखकर स्थानीय लोग मौके पहुंच गए जिस पर आरोपी भाग नहीं पाया और लोगों ने उसे घेर लिया वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया जिससे घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. थाना प्रभारी अरविंद राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. विवाद में युवक बीच बचाव करने गया था जिससे नाराज होकर आरोपी ने घटना की थी.

Next Post

सपेरों के चंगुल से 41 सांप मुक्त

Mon Aug 17 , 2026
जबलपुर। नाग पंचमी पर सपेरों व्दारा सांपों को पकडक़र बेरहमी से उनके दांत तोडक़र और मुंह में फेवीक्विक चिपका कर उनका प्रदर्शन करने के अपराध को रोकने और वन्य प्राणी को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोडऩे के लिए बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन, धर्म शालाओं, और अन्य जगहों पर सर्चिंग अभियान […]

You May Like