त्योहारों में यातायात व कानून व्यवस्था पर फोकस

इंदौर:शहर में त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली. पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में एडीसीपी कानून-व्यवस्था अमित सिंह, एडीसीपी अपराध/मुख्यालय आरके सिंह सहित सभी डीसीपी और एसीपी मौजूद रहे.

बैठक में पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि आमजन की सुविधा हमारी प्राथमिकता है इसलिए यातायात और कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात के पीक अवर्स में वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड पर रहें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वयं निरीक्षण कर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करें.

उन्होंने कहा कि बाजारों और प्रमुख सड़कों पर पार्किंग प्रबंधन के लिए व्यापारियों से समन्वय बनाकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. अस्थायी दुकानों से ट्रैफिक बाधित न हो, इसके लिए नगर निगम और अन्य विभागों से चर्चा कर उचित समाधान किया जाए. प्रमुख चौराहों पर जहाँ लेफ्ट टर्न बाधित हैं, उन्हें व्यवस्थित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने को भी कहा. कमिश्नर ने नो एंट्री जोन में भारी वाहनों की सख्त निगरानी के निर्देश दिए और कहा कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई में कोई ढिलाई न बरती जाए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख बाजारों के व्यापारी संगठनों और नागरिकों से चर्चा कर साझा ट्रैफिक मैनेजमेंट की योजना तैयार की जाए.

रात्रिकालीन गश्त को प्रभावशाली बनाएं
बैठक के दौरान उन्होंने एसीपी कोर्ट की कार्यप्रणाली की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को न्यायालयीन कार्यवाही के लिए निश्चित समय पर सुविधा मिल सके. साथ ही रात्रिकालीन गश्त को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी स्वयं बल के साथ क्षेत्र में मौजूद रहें, और वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर उसकी मॉनिटरिंग करें.

पारदर्शिता और संवाद को प्राथमिकता दें
कमिश्नर ने सामुदायिक पुलिसिंग की अवधारणा को और मजबूत करने की बात भी कही. उन्होंने मोहल्ला समितियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर आमजन की समस्याओं और सुझावों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए. कमिश्नर सिंह ने कहा कि शहर की पुलिसिंग तभी प्रभावी होगी, जब जनता उसमें सक्रिय भागीदारी निभाए इसलिए हर स्तर पर पारदर्शिता और संवाद को प्राथमिकता दी जाए

Next Post

अपहरण के तीन माह बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri Oct 10 , 2025
इंदौर: अपहरण और फिरौती के सनसनीखेज मामले में तीन माह से फरार चल रहा आरोपी अभिषेक वर्मा आखिरकार पलासिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को प्लान ‘ए’ और ‘बी’ दोनों पर एक साथ काम करना पड़ा. आखिरकार पुलिस ने अभिषेक को मोती तबेला क्षेत्र […]

You May Like