सनराइजर्स हैदराबादके तेज गेंदबाज शिवम मावी चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। SRH ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आर एस अंबरीश को शामिल किया।
आईपीएल IPL के गलियारों से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। SRH ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आर एस अंबरीश को टीम में शामिल किया है।
अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है कि आखिर ये खिलाड़ी है कौन, उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें हम आप तक लेकर आए हैं, इस आर्टिकल में….
कौन हैं आर एस अंबरीश?
बता दें कि आर एस अंबरीश का जन्म 28 मई साल 2007 को तमिलनाडु में हुआ था। फिलहाल वह 18 साल और 338 दिन के हैं। अंबरीश बाएं हाथ से बल्लेबाजी तथा दाहिने हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी बी करते हैं। टीम में अंबरीश बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं। घरेलू क्रिकेट की बात करें तो वह तमिलनाडु की तरफ से जलवा बिखरते हैं।
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अंबरीश का रहा जलवा
इसी साल खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में अंबरीश का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। जहां वो टीम इंडिया की तरफ से संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज के रूप में बनकर उभरे थे। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए हैदराबाद ने उनको अपने बेड़े में शामिल किया है। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अंबरीश ने कुल 11 विकेट लिए थे। वहीं जब मौका मिला तो बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया था।
अगर अंबरीश के घरेलू क्रिकेट करियर बात करें तो उन्होंने तमिलनाडु की तरफ से कुल दो फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। इस बीच अंबरीश को दो पारियों में दो सफलताएं बी हाथ लगी है। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने दो मैच की दो पारियों में ही 21.50 की औसत से 43 रन बनाए हैं।
पिता भी रहे हैं क्रिकेटर
बता दें कि आरएस अंबरीश के पिता का नाम आर सुकुमार है, जो खुद बी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। उनके पिता सुकुमार अंडर-19 लेवल पर तमिलनाडु क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। सुकुमार फिलहाल चेन्नई में क्रिकेट की कोचिंग देते हैं और उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेट के गुर सिखाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
