इंडिया गेट विरोध प्रदर्शन मामले में तीन विद्यार्थियों को पुलिस हिरासत

नयी दिल्ली (01 दिसंबर) दिल्ली की एक अदालत ने 23 नवंबर को इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन मामले में सोमवार को तीन विद्यार्थियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि चौथे विद्यार्थी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अदालत ने क्रांति उर्फ प्रियांश सिंह, रवजोत कौर और गुरकीरत कौर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। चौथी आरोपी आयेशा वफ़ियाथ मिधाथ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं। इस घटना में ‘दिल्ली कोऑर्डिनेशन कमेटी फॉर क्लीन एयर’ के बैनर तले बीएससीईएम और अन्य संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की थी। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर नक्सल समर्थक नारे लगाए थे।

दिल्ली पुलिस ने चार प्रदर्शनकारियों क्रांति ग्रोवर, गुरकीरत, रविजोत और आयेशा की 10 दिन की हिरासत की मांग की थी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर “राष्ट्र-विरोधी” नारे लगाने और प्रतिबंधित रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन (आरएसयू) से कथित संबंध रखने का आरोप लगाया।

 

Next Post

हरमनप्रीत कौर बनीं पंजाब नैशनल बैंक की नयी ब्रांड एंबेसडर

Mon Dec 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 दिसंबर (वार्ता) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और विश्व कप विजेता हरमनप्रीत कौर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की पहली महिला ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। पीएनबी के कॉर्पोरेट कार्यालय में ‘बैंकिंग ऑन चैंपियंस’ की व्यापक थीम के तहत आयोजित एक समारोह में ब्रांड एंबेसडर के रूप में […]

You May Like