ग्वालियर: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आज दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बार-बार तेज बुखार से परेशान थे।
स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। सीएम मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।
