लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट ने आग लगने के बाद कुछ उड़ानें फिर से शुरू की

लंदन, 22 मार्च (वार्ता) लंदन में एक विद्युत सबस्टेशन में आग लगने के कारण बंद कर दिये गये हीथ्रों हवाई अड्डे पर शुक्रवार को पहला विमान उतरा।

एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा, “ बिजली गुल कारण पहले बंद किया गया , हीथ्रो अब सुरक्षित रूप से उड़ानें फिर से शुरू करने में सक्षम है।”

एयरपोर्ट ने कहा, “हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए, हीथ्रो विमानों के प्रत्यावर्तन और स्थानांतरण को प्राथमिकता देते हुए कम संचालन करेगा” साथ ही यात्रियों को सुझाव दिया कि वे अधिक जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।

परिवहन विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट के बंद होने के बाद भीड़भाड़ को कम करने में मदद करने के लिए, रात भर की उड़ानों पर प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटा दिए गए हैं।

दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक हीथ्रो को शनिवार को पूरी सेवा बहाल करने की उम्मीद है। ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार बंद होने से 2 लाख लोगों की यात्रा योजना बाधित होने का अनुमान है।

Next Post

गुण-दोष के आधार पर जमानत निरस्त होने पर भी राहत संभव

Sat Mar 22 , 2025
हत्याकांड में आठ वर्ष से जेल में बंद युवक को मिली रिहाई जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन व जस्टिस आशीष श्रोती की युगलपीठ ने अपने एक अहम आदेश में स्पष्ट किया है कि गुण-दोष के आधार पर जमानत अर्जी निरस्त होने पर भी नवीन तथ्यों के प्रकाश में […]

You May Like