हत्या के प्रयास के दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में शराब पिलाने की बात पर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों रवि उर्फ हाईफाई नरगावे और काशीराम सूर्यवंशी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. घटना 13 मई को खातीपुरा वाइन शॉप और गौरी नगर पटेल मार्केट क्षेत्र में हुई थी.

घायल युवक दीपेश भदौरिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई. आरोपी पूर्व से भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं. पुलिस मामले में दोपहर बाद खुलासा कर सकती है.

Next Post

अभद्र टिप्पणी विवाद: जनजातीय कार्यशाला से मंत्री शाह का फोटो हटा PM का लगा

Fri May 16 , 2025
इंदौर:शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में वन एवं जनजातीय विभाग के कार्यक्रम के बैक पोस्टर में मुख्यमंत्री के साथ विभागीय मंत्री विजय शाह फोटो भी लगा था. कार्यक्रम के पूर्व पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत बैक ड्रॉप पोस्टर से मंत्री शाह फोटो हटाने के निर्देश दिए. इसके बाद आनन फानन में […]

You May Like