अब तक जिले में 3 लाख 23 हजार टन धान की खरीद

रीवा। जिले में 96 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है. जिले में एक जनवरी तक 53109 किसानों से 3 लाख 23 हजार 883 टन धान का उपार्जन किया जा चुका है. इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 64 हजार 457 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं. कुल खरीदे गए धान में से 2 लाख 29 हजार 831 टन धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है. कुल खरीदी में से 3 लाख 7 हजार 954 टन धान परिवहन के लिए तैयार है. अब तक गोदाम स्तरीय खरीदी केन्द्रों में 95 प्रतिशत तथा समिति स्तरीय खरीदी केन्द्रों में खरीदी गई धान के 85 प्रतिशत के स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं. किसानों को 767 करोड़ 28 लाख का भुगतान मंजूर किया गया है तथा 426 करोड़ 17 लाख रुपए का किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया जा चुका है. धान का उपार्जन 20 जनवरी तक किया जाएगा.

Next Post

खिरसाडोह रेलवे स्टेशन पर गुडशेड व प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य जारी, समयसीमा बढ़ने से संचालन पर असर

Thu Jan 1 , 2026
परासिया। रेलवे विभाग द्वारा खिरसाडोह स्टेशन में करोड़ों रुपये की लागत से गुडशेड और प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य वर्तमान में प्रगति पर है और इसे कमर्शियल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां भविष्य में प्रतिदिन भारी वाहनों की आवाजाही प्रस्तावित […]

You May Like