अभद्र टिप्पणी विवाद: जनजातीय कार्यशाला से मंत्री शाह का फोटो हटा PM का लगा

इंदौर:शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में वन एवं जनजातीय विभाग के कार्यक्रम के बैक पोस्टर में मुख्यमंत्री के साथ विभागीय मंत्री विजय शाह फोटो भी लगा था. कार्यक्रम के पूर्व पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत बैक ड्रॉप पोस्टर से मंत्री शाह फोटो हटाने के निर्देश दिए. इसके बाद आनन फानन में पोस्टर हटाने और मुख्य पोस्टर पर प्रधानमंत्री का फोटो चस्पा किया गया.

दरअसल मामला यह है कि शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के फीनिक्स हॉल में इंदौर उज्जैन संभाग की जनजातीय कार्यशाला आयोजित की गई थी. उक्त कार्यशाला में विभागीय मंत्री विजय शाह का फोटो भी लगा हुआ था. मंत्री शाह पर कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एफआइआर दर्ज हो चुकी है. उनका मंत्री पद खतरे में है. आज होने वाले कार्यक्रम में विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा भी आने वाले थे.

कार्यक्रम के पूर्व कई जिला कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने बैक ड्रॉप पोस्टर और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम के लिए लगाए होर्डिंग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जनजातीय मंत्री विजय शाह का फोटो लगा पाया. इससे अधिकारियों ने मातहत अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए शाह का फोटो हटाने के निर्देश दिए. कुछ होर्डिंग्स तो हटा दिए गए.

हॉल में बैक ड्रॉप पर मंत्री के फोटो पर सफेद कागज के शीट चिपका कर शाह के फोटो के ढका गया. फिर उक्त कागज के शीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोटो चिपकाया गया. इस मामले में अधिकारियों का कहना था कि प्रोटोकॉल में अब सिर्फ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का फोटो ही लगाने लगे हैं. अधिकारी भले ही सफाई दे, किंतु सत्य यह है कि एफआइआर दर्ज होने और मंत्री का पद खतरे में होने के चलते शाह का फोटो हटाने की कारवाई की गई है.

Next Post

ड्रग्स के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Fri May 16 , 2025
इंदौर: नारकोटिक्स विंग ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन अंतराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियपों के कब्जे से एक करोड़ 11 लाख की ड्रग्स भी जब्त की है। इन आरोपियों में से एक पर पूर्व में जब्त 41 किलो अफीम का फरार […]

You May Like