इंदौर: नारकोटिक्स विंग ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन अंतराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियपों के कब्जे से एक करोड़ 11 लाख की ड्रग्स भी जब्त की है। इन आरोपियों में से एक पर पूर्व में जब्त 41 किलो अफीम का फरार आरोपी भी शामिल है। नारकोटिक्स विंग ने मुखबिर से मिली सूचना पर मंदसौर-नीमच मार्ग पर मिर्जापुरा फंटा के पास घेराबंदी कर लहसुन से भरी पिकअप एमपी 14 जेड एफ 7645 से 1 किलो 100 ग्राम 1.1 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों में मंदसौर निवासी 32 वर्षीय शम्सुद्दीन उर्फ अन्नू , मुंबई माहिम निवासी 47 वर्षीय यामीन खान, और 50 वर्षीय समीर शेख शामिल हैं। आरोपी मंदसौर से एमडी ड्रग्स लेकर मुंबई के माहिम व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी शम्सुद्दीन राजस्थान में 41 किलो अफीम तस्करी के मामले में पेरोल पर था और बीते चार महीने से फरार चल रहा था।
