मैहर जिले में गौरव दिवस मनाने की तैयारियां हुई शुरू

मैहर।मैहर जिले का गौरव दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जिले के तीनों विकासखण्डों में गौरव दिवस मनाने की तैयारियां और गतिविधियां शुरू हो गई है। मैहर जिले की रामनगर तहसील में सोमवार को मैहर गौरव दिवस के तारतम्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कन्या शाला रामनगर में किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। इसी प्रकार गौरव दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता बालक-बालिका कबड्डी का खेल रामनगर के स्पोर्ट काम्पलेक्स में आयोजित किया गया। गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मैहर में स्वयं सेवी संस्थाओं एवं एनजीओ की बैठक आयोजित की गई।

 

Next Post

सड़क व नाली व्यवस्था को बेहतर बनाएं एवं डिवाईडर में फिलिंग करे

Tue Sep 23 , 2025
सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली आयुक्त सविता प्रधान ने वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को रोड एवं नाली व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा डिवाइडर में फिलिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये नर्देश। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 29 स्थित देवरा गौशाला का भी […]

You May Like