छापामार कार्यवाही में की अवैध शराब जप्त

बुधनी. थाना शाहगंज एवं बुधनी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध शराब बरामद कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की. कार्यवाही के दौरान शाहगंज पुलिस ने आरोपी रोहित आ. शिवचरण अहिरवार निवासी हरिजन मोहल्ला के पास से 6 लीटर से अधिक अवैध देशी शराब बरामद की. वहीं दूसरे मामले में आरोपी कमल सिंह ठाकुर आ. मोहन सिंह ठाकुर निवासी ग्राम सुडानिया से 5.22 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई. इसी प्रकार बुधनी पुलिस द्वारा बाबूजी ढाबा पर की गई कार्रवाई में आरोपी हरीश मंसोरिया आ. नरेश मंसोरिया निवासी न्यू कॉलोनी के पास से लगभग 30 लीटर अवैध शराब बरामद करने की कार्यवाही की है.

Next Post

कोलारस का साखनौर बाढ़ से घिरा,‎पचावली का पुल डूबा‎

Thu Jul 31 , 2025
शिवपुरी: कोलारस में सिंध नदी के उफान पर आने के बाद साखनौर गांव चारों ओर पानी से ‎घिर गया है। साथ ही बहादुरपुरा,‎ इमलावदी, डगपीपरी व कुटवारा गांव में पानी भर गया है। पचावली गांव के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां सिंध नदी ‎का स्टेट कालीन पुल डूब गया। […]

You May Like

मनोरंजन