बिजली की गड़गड़ाहट से गिरी छत, एक की मौत

शहडोल. गुरुवार को अचानक बिगड़े मौसम और तेज़ आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के कारण एक मकान की छत गिर गई। घटना में बुढार में हुई जहाँ वार्ड नंबर 1, कृषि उपज मंडी के सामने रहने वाले राकेश तिवारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के दौरान जब अपने घर में थे तभी मकान की छत उनके ऊपर आकर गिर गई। परिवारवालों ने आनन- फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की इस तरह अचानक मृत्यु हो जाना पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरने जैसा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Next Post

महाराष्ट्र, गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं देश के लिए गौरव का विषय : रेखा गुप्ता

Thu May 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को यहां सचिवालय में महाराष्ट्र एवं गुजरात दिवस पर कहा कि दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं और नेतृत्व देश के लिए गौरव का विषय है। श्रीमती गुप्ता ने देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवसों को […]

You May Like