कांग्रेस ने हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ बिदिशा को चुनावी समर में उतारा, जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ बिदिशा नियोग को चुनावी समर में उतारा है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की, जिसमें बिदिशा नियोग को जालुकबारी को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अपनी चौथी सूची में सात प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार उम्मीदवारों में जालुकबारी, तंगला, बिश्वनाथ, नौबोइचा (आरक्षि.), महमोरा, टिटाबोर और हैलाकांडी के प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस ने जालुकबारी से बिदिशा नियोग, तंगला से रोहित परिगा, बिश्वनाथ से जयंत बोरा और नौबोइचा (आरक्षित) सीट से जय प्रकाश दास को चुनावी समर में उतारा है।

वहीं, पार्टी ने महमोरा से ज्ञानदीप मोहन, टिटाबोर से प्राण कुर्मी और हैलाकांडी से राहुल रॉय को टिकट दिया है।

Next Post

दुनिया मान रही है कि सिर्फ भारत ही पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को खत्म कर सकता हैः भागवत

Sat Mar 21 , 2026
नागपुर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया मान रही है कि सिर्फ भारत ही पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को खत्म कर सकता है। श्री भागवत ने नागरपुर में विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत के कार्यालय का शिलान्यास करने के […]

You May Like