यूएई ने ईरानी को तीन अरब डॉलर हस्तांतरित करने की खबरों का किया खंडन

दुबई, 13 जून (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शनिवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि उसने (यूएई) ईरान की तीन अरब डॉलर की मुक्त की गयी संपत्ति का कुछ हिस्सा हस्तांतरित किया है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा, “संयुक्त अरब अमीरात ने कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों द्वारा प्रकाशित उन रिपोर्टों का साफ तौर पर खंडन करता है जिनमें यूएई से ईरान को राशि हस्तांतरित करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें तीन अरब डॉलर से जुड़े आरोप भी शामिल हैं।”

मंत्रालय ने इन दावों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया और कहा कि ईरान का कोई भी जब्त किया गया कोष यूएई के ज़रिए न तो मुक्त किया गया है, न ही हस्तांतरित किया गया है और न ही इसके लिए कोई मदद दी गयी है। विदेश मंत्रालय ने मीडिया संगठनों से आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने और बिना पुष्टि वाली जानकारी या बेबुनियाद आरोपों को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचने का भी आग्रह किया। गौरतलब है कि यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि यूएई ईरान को अरबों डॉलर की फंडिंग जारी करने पर सहमत हो गया है। असल में यह मामला तब सामने आया जब यूएई को ईरानी सेनाओं ने हाल के दिनों में निशाना नहीं बनाया है। इस बीच, ईरान ने हाल ही में कुवैत और बहरीन की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

.....

Next Post

चावल, गेहूं, दालों के भाव टूटे, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

Sat Jun 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। गेहूं और दालों में भी नरमी देखी गया जबकि चीनी महंगी हुई। खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 59 रुपये टूटकर 3,831 रुपये प्रति […]

You May Like