चावल, गेहूं, दालों के भाव टूटे, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। गेहूं और दालों में भी नरमी देखी गया जबकि चीनी महंगी हुई। खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 59 रुपये टूटकर 3,831 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,771 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 14 रुपये बढ़ी।
दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 58 रुपये और मसूर दाल की 46 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

मूंग दाल 24 रुपये और उड़द दाल नौ रुपये सस्ती हुई। चना दाल की कीमत लगभग पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 93 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सरसों तेल में 54 रुपये और सूरजमुखी तेल में 50 रुपये की तेजी रही। सोया तेल की कीमत 49 रुपये और पाम ऑयल की 22 रुपये बढ़ गयी। वनस्पति 15 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 28 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 20 रुपये महंगी हुई।

.....

Next Post

विलियम्सन के संन्यास के बाद न्यूज़ीलैंड की टीम में यंग को शामिल किया गया

Sat Jun 13 , 2026
आकलैंड, 13 जून (वार्ता) सीरीज़ के बीच में केन विलियमसन के रिटायरमेंट के बाद, विल यंग को इंग्लैंड के खिलाफ़ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम में शामिल किया गया है। यंग 14 जून को यूके पहुँचेंगे और सोमवार से टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे। […]

You May Like