त्योहारों पर सभी शासकीय अस्पताल एवं 108 एम्बुलेंस रहेंगे अलर्ट मोड़ पर

ग्वालियर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने आदेश जारी किए हैं कि आने वाले त्यौहारों मिलाद-उन-नवी, जन्माष्टमी, गणपति विसर्जन पर सभी स्वास्थ्य संस्था अलर्ट मोड़ पर रहेंगी, साथ ही 108 एम्बुलेंसों की भी ड्यूटी भी लगाई गई है जो प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
साथ ही उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर भी सभी 108 एम्बुलेंस अलर्ट मोड़ पर रहेंगी तथा 29 अगस्त को भुजरिया मेला जो मनोरंजनालय हजीरा में आयोजित होगा वहां भी108 एम्बुलेंस तैयार रहेगी एवं सिविल अस्पताल हजीरा एवं बिरला नगर अस्पताल अलर्ट मोड़ पर रहेंगे।

Next Post

बंदूक की नोक पर युवती से गैंगरेप

Tue Aug 25 , 2026
ग्वालियर: भितरवार थाना क्षेत्र के बसई गांव में 21 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।पीड़िता ने अपने पिता के साथ […]

You May Like