म्यांमार में 4.4 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती

म्यांमार में गुरुवार को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिसंबर महीने में यह चौथी बार है जब म्यांमार की धरती कांपी है। चार टेक्टोनिक प्लेटों के बीच होने से यहां लगातार खतरा बना हुआ है।

पड़ोसी देश म्यांमार में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। दिसंबर के महीने में म्यांमार में भूकंप आने की यह चौथी घटना है, जो इस क्षेत्र की संवेदनशीलता को दर्शाती है। लगातार आ रहे इन झटकों ने घनी आबादी वाले इलाकों और विस्थापित लोगों के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Next Post

जेलेंस्की ने यूक्रेन युद्ध को लेकर दिया बड़ा बयान

Thu Dec 18 , 2025
जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूस शांति की बात करते हुए युद्ध की तैयारी कर रहा है और अगर उसे नहीं रोका गया तो वो 2026 में यूरोप के अन्य देश भी हमला कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हालिया […]

You May Like