जेलेंस्की ने यूक्रेन युद्ध को लेकर दिया बड़ा बयान

जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूस शांति की बात करते हुए युद्ध की तैयारी कर रहा है और अगर उसे नहीं रोका गया तो वो 2026 में यूरोप के अन्य देश भी हमला कर सकता है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हालिया बयानों को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यूरोप समेत पूरी दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि,  मॉस्को से जो संकेत मिल रहे हैं, वे बहुत खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि रूस अगले साल को ‘युद्ध का साल’ बनाने की तैयारी कर रहा है।

जेलेंस्की के मुताबिक, ये संकेत सिर्फ यूक्रेन के लिए नहीं हैं, बल्कि यूक्रेन के सभी साझेदार देशों के लिए भी चेतावनी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन बातों को केवल सुना नहीं जाना चाहिए, बल्कि इन पर ठोस प्रतिक्रिया भी होनी चाहिए। जेलेंस्की ने खास तौर पर अमेरिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अक्सर यह कहा जाता है कि रूस युद्ध खत्म करना चाहता है, लेकिन रूस से आने वाले बयान और उसकी सेना को दिए जा रहे आदेश इसके बिल्कुल उलट हैं।

Next Post

करियर247 ने पेशेवर बैंकिंग कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के साथ किया समझौता

Thu Dec 18 , 2025
गुरुग्राम, (वार्ता) कौशल और उच्चशिक्षा क्षेत्र की इकाई करियर247 ने कोटक एसकेवाई बैंकर्स प्रोग्राम के तहत युवाओं को बैंकिंग सेवा कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के साथ अनुबंध किया है। करियर247 अड्डा एडूकेशन की इकाई है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को बैंकों के रिलेशनशिप मैनेजर […]

You May Like