इंदौर में वीडी शर्मा व विजयवर्गीय ने मोर्चा सम्हाला

मालवा- निमाड़ की डायरी
संजय व्यास

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालनार्थ जलाने के लिए पीथमपुर भेजा जा चुक ा है. इसके उपरांत विपक्षी दलों को आदोलन का एक मुद्दा मिल गया. इंदौर, धार, पीथमपुर से जमा हुए लोगों के बड़ें पैमाने पर पीथमपुर रामकी भस्मक संयत्र के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद हालांकि सरकार ने कह दिया कि जलता की सहमति लिए बिना कचरा नहीं जलाया जाएगा.

अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कचरा जलाने को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां दूर करने व जनता व जनप्रतिनिधियों के बीच कचरा जलाने पर सहमति बनाने की जिम्मेवारी भी सौंप दी गई. इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इंदौर पहुंचे. उनके साथ अब कैलाश विजयवर्गीय ने मोर्चा सम्हाल लिया है. वे जनता को समझाने में लगे हैं कि जहरीले कचरे को जलाए जाने का परीक्षण पूर्व में किया जा चुका है और विशेषज्ञों के अध्ययन में इसका किसी तरह का दुष्परिणाम सामने नहीं आया था. आगे भी सभी की सहमति होगी तभी कचरा जलाया जाएगा. जनता अफवाहों पर ध्यान न दे और किसी के बहकावे में न आए.

नीना वर्मा चाहती हैं संतुष्टि

धार विधायक नीना वर्मा अपने जिले में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाए जाने की कार्यवाही के विरोध में उतर आईं हैं. उनका कहना है कि अगस्त 2015 में किए गए कचरा भस्मीकरण परीक्षण के बाद क्षेत्र के कई किलोमीटर तक के हिस्से में जल प्रदूषित हो गया था और लोगों का स्वास्थय भी प्रभावित हो गया. लोग कई तरह की बीमारियों से आज भी ग्रसित हैं. विशेषज्ञ व शासन जब तक हमें पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर देते कि उक्त कचरा जलाने से किसी को भी कोई हानि नहीं होगी वातावरण में बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा और पीथमपुर में कचरा नहीं जलाने दिया जाएगा. उन्होंने तो सरकार को यह चेतावनी भी दे दी कि रामकी भस्मक संयत्र को ही बंद करवा दिया जाए, क्योंकि अन्य तरह के अपशिष्ट यहां जलाए जाने से भी प्रदूषण फैल रहा है और लोग बीमारी की जकड़ में आते हैं.

निगमायुक्त पर उखड़े कोठारी

तीन माह पूर्व रतलाम में कुछ वर्षों में बनी सडक़ों के उखडऩे के मुद्दे पर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट को हिदायद देकर आए थे कि आगे से सडक़ निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए. आम आदमी जो टैक्स देता है उससे ही आपको सैलरी और मुझे पेंशन मिलती है. उसी पैसे से विकास कार्य होते हैं जनता के पैसे का सदुपयोग हो, दुरुपयोग नहीं. इसके बावजूद फिर लापरवाही सामने आ गई. अपनी ही पार्टी की सरकार होते हुए उनकी बात को कोई तवज्जो नहीं मिलने से आखिर कोठारी आखिर उखड़ गए. बीते दिनों एक बार फिर से उन्होंने नगर निगम पहुंचकर अधिकारियों की आलोचना की और चेतावनी भी दे डाली. दरअसल, रतलाम के बाजार क्षेत्र में बीते महीने सडक़ निर्माण का कार्य हुआ था, लेकिन कुछ ही महीनों में सीमेंट-कंक्रीट से बनी सडक़ उखडऩे लगी. कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. इसके अलावा कई अन्य जगहों में नगर निगम द्वारा निर्मित सडक़ें उखडऩे लगी हैं. इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने निगम आयुक्त को फटकारते हुए कहा कि अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आउंगा नहीं सीधे अनशन पर बैठूंगा

Next Post

कांग्रेस का संगठन की मजबूती पर जोर

Wed Jan 8 , 2025
विंध्य की डायरी डॉ रवि तिवारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निचले स्तर पर संगठन में आ रही गिरावट का आंकलन कर नए सिरे से संगठन को मजबूत करने का प्रयास शुरू किया है. विंध्य के रीवा में जो पहल शुरू की गई है उससे कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई पड़ रहा […]

You May Like