रेलवे यार्ड के पास मिली लाश

जबलपुर। सिविल लाइंस अंतर्गत रेलवे कोचिंग यार्ड डिपो के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक, आज पुलिस को रेलवे यार्ड के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ आरक्षक शैलेंद्र दुबे (40) ने बताया कि उनकी ड्यूटी कोचिंग यार्ड डिपो में थी। गश्त के दौरान उन्होंने अपर लाइन पिट नंबर 6 के पास, कटनी एंड में अप लाइन से करीब 100 फीट दूर पानी की टंकी के सामने एक शव को देखा। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात मृतक की पहचान की जा सके।

Next Post

झाबुआ पुलिस द्वारा सोने की चेन झपटमारी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun Jun 21 , 2026
झाबुआ . दिनांक 25.04.2026 को फरियादिया श्रीमती निशा भण्डारी अपनी पोती को कोचिंग छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान उदय गार्डन के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना पेटलावद में अपराध […]

You May Like