सरई : शिक्षा के क्षेत्र में सरई के लिए गौरव का विषय सामने आया है। ग्राम सरई निवासी तरुणेंद्र जायसवाल पिता रमापति जायसवाल ने यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय से परीक्षा देते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर तथा पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता हासिल की है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए की ओर से जारी स्कोरकार्ड के मुताबिक तरुणेंद्र ने 300 में से 204 अंक प्राप्त किए और 92.7521793 परसेंटाइल हासिल की। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता उनके परिश्रम, निरंतर अध्ययन और लगन का परिणाम मानी जा रही है।
तरुणेंद्र की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवारए रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता को क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। परिवारजनों का कहना है कि तरुणेंद्र ने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत की, जिसका परिणाम अब इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।
