
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत रद्दी चौकी में रहने वाला युवक युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। हिन्दू धर्म सेना ने मामले की शिकायत थाने में की है। 21 वर्षीय युवती ने बताया कि रद्दी चौकी क्षेत्र का रहने वाला 24 वर्षीय युवक उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा है और पैसों की मांग कर रहा है। युवती ने बताया कि युवक से उसकी पहचान एक निजी कार्यालय में हुई थी, जहां दोनों कार्यरत थे। युवती द्वारा हिन्दू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह राजपूत को अपनी पीड़ा बताई गई। हिन्दू धर्म सेना के पदाधिकारियों ने तुरंत गोरा बाजार थाने पहुंचकर उक्त युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
हिन्दू धर्म सेना ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
