
सिंगरौली। जन जागरूकता अभियान के तहत आज दिन सोमवार को चैक प्वाइंट टीम एवं स्थानीय पुलिस टीम मिलकर वाहन के मानक एवं मापदण्ड का जांच किया। इस दौरान नियम विरूद्ध परिवहन करते पाये गये खास तौर पर परमिट, शर्त, फिटनेश एवं रजिस्टे्रशन के उल्लंघन करते पाये गये वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही बड़े वाहनों पर रेडियम एवं रिफ्लेक्टर लगाये जाने का कार्य भी किया गया।
कलेक्टर के निर्देश एवं जिला परिवहन अधिकारी विकम्र सिंह राठौर के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता टीम ने पुलिस के सहयोग से यात्री वाहनों में किराया सूची चस्पा करने का कार्य किया गया। साथ ही यात्री वाहनों के संचालन कर्ताओं को पुन: समझाईस दी गई कि यदि बस में मैकेनिकल सहित अन्य जो भी खराबियां हैं उसे तत्काल दुरूस्त करायें।
