
छापीहेडा। स्थानीय पुलिस व अन्य थानो की पुलिस ने कंजर डेरा छापीहेड़ा में कुल 198 लीटर कच्ची शराब एवं 2000 लीटर लाहन व भट्टीयां नष्ट करने में सफलता अर्जित की है. नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छापीहेडा पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है.
उक्त चलाये गये विशेष अभियान मे पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में छापीहेड़ा पुलिस बल एवं अन्य थानों के पुलिस बल के द्वारा कंजर डेरा छापीहेड़ा में दबिश दी गई. जिसमें कंजर डेरो मे से अवैध रूप से शराब बनाने की भट्टीयां व लहान को नष्ट किया गया एवं मौके से आरोपी राहुल पिता कालूराम कंजर,संतोष पिता ओम प्रकाश कंजर, एवं नैन सिंह पिता एलम कंजर सर्व निवासी छापीहेड़ा पुलिस को देख अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब मौके पर छोड़ भाग गए.
जिसमें राहुल पिता कालूराम कंजर के ठिकाने से 80 लीटर, संतोष पिता ओम प्रकाश कंजर की टपरी के पास से 58 लीटर एवं नैन सिंह पिता ऐलन कंजर के घर के पास 60 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब कुल शराब की मात्रा 198 लीटर कीमती 19800 जप्त की गई एवं मौके पर अवैध कच्ची शराब निर्माण में प्रयुक्त करीबन 2000 लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट कर भट्ठियां नष्ट की,आरोपी मौके से शराब छोड़ कर फरार हो गए हैं. पुलिस द्वारा अवैध शराब को जप्त कर विधिवत प्रथक से तीनो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
