राघौगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, मुनिश्री सुधा सागर महाराज से लिया आशीर्वाद

राघौगढ़/गुना केंद्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को राघौगढ़ पहुंचे और वहां मुनि पुंगव सुधा सागरजी महाराज के सान्निध्य में चल रहे जैन पंचकल्याणक महामहोत्सव में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सिंधिया का यह दौरा पूर्व निर्धारित शासकीय कार्यक्रमों के बाद हुआ, जिसके अंतर्गत वे शाम राघौगढ़ स्थित संत सुधा सागर धाम पहुंचे। यहां उपस्थित श्रद्धालुजनों और जैन समाज के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुनिश्री के दर्शन कर उन्होंने पंचकल्याणक महोत्सव की सफलता की कामना की और कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को शांति, संयम और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।

मुनिश्री सुधा सागर महाराज से संक्षिप्त चर्चा के दौरान सिंधिया ने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज के लिए दीपस्तंभ के समान है। उनकी वाणी और विचार नई दिशा देने वाले होते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और जैन समाज को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Next Post

रीवा में 26 व 27 जुलाई को होगा रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव

Sat Jun 28 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनारस में होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में आयोजित रोड शो का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास, संस्कृति का […]

You May Like