
सिंगरौली।भोपाल में RTO को सस्पेंड किए जाने के बाद आज यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर यात्री बसों को जांच पड़ताल करने के लिए रोका। जहां 53 यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन व इंश्योरेंस एवं प्रदूषण सर्टिफिकेट जांचे गए। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले मुसाफिर वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।
शहर के अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा, बस स्टैंड पर 53 यात्री बसों के दस्तावेज चेक किए गए एवं समझाइस दी गई। हिदायत दी गई कि वाहनों के सभी दस्तावेज फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस एवं प्रदूषण सर्टिफिकेट वैध होने चाहिए। मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान अनुसार नहीं पाए जाने वाले यात्री बसों पर चालानी कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान जिन यात्री बसों में मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान अनुसार वाहनों में कमियां पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई है।
