रायसेन:हर तरफ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा, नहीं हो रहा फॉगिंग दवाओं का असर

रायसेन।मौसम के बदलाव के साथ ही शहर में हर तरफ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शहर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां मच्छरों का प्रकोप ना हो।शाम होते ही मच्छरों का घरों में प्रवेश सैकड़ों की संख्या में होता है।स्थिति यह है कि मच्छर भगाने के लिए घरों में उपयोग किए जाने किए जाने वाले लिक्विड क्वाइल और मच्छर अगरबत्तियां भी अब बेअसर साबित होने लगी हैं।इसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा मच्छरों के खात्मे ,बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।घरों की नालियां गार्डन सहित नपा द्वारा नालों नालियों में ब्लीचिंग पावडर का नियमित छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।इस वजह से मच्छरों की संख्या में दिन दोगुना रात चौगुना बढोत्तरी हो रही है। जिसके चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

मच्छरों पर फॉगिंग कीटनाशक छिड़काव आसान नहीं

आलम यह है कि मच्छरों पर फॉगिंग और कीटनाशक दावों का छिड़काव भी असर नहीं कर रहा है। शहर वासियों का कहना है कि मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए नगर पालिका परिषद को वार्डवार फागिंग मशीन से धुएं का स्प्रे कराना चाहिए। ताकि मच्छरों के प्रकोप को रोक लग सके।

क्यूलेक्स मच्छरों की संख्या ज्यादा….

मलेरिया विभाग की जानकार बताते हैं कि रिमझिम बारिश में बढ़ने वाले मच्छर क्यूलेक्सप्रजाति के ज्यादा हैं।जो गंदे पानी में पनपते हैं।सीवर लाइन नालों नालियों में समेत गार्डनों एकत्रित गंदे पानी में इनकी संख्या तेजी से पनपती है।हालांकि शहर में यह वायरस एक्टिव नहीं है।फिर भी जोखिम उठाना ठीक नहीं है।शहर में जगह जगह बने गंदे पानी के गड्ढों में मच्छरों का लार्वा भी तेजी से पनप रहा है।जिला मलेरिया अधिकारी डॉ प्रियंवदा गुप्ता ने बताया कि जिले में14 लार्वा सर्वे टीमें गंदे पानी घरों में पानी की टँकियाँ कूलरों की जांच करने में जुटी हुई हैं।

तापमान बढ़ने तक राहत नहीं

विशेषज्ञ बताते हैं कि तापमान बढ़ने तक फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद है।क्यूलेक्स इन्फ्लूएंजा प्रजाति के मच्छर एक्टिव हैं जो बीमारियां फैलाते हैं।डेंगू मलेरिया के अभी तक6 मरीज सामने आए हैं।नागरिकों को जिनसे बचाव सावधानी बरतने की जरूरत है।जैसे जैसे मौसम के तापमान में बढोत्तरी होगी।इनसे निजात मिलेगी।

इनका कहना है

शहर में मच्छरों की संख्या बढ़ने का सबसे बड़ा अहम कारण मौसम परिवर्तन है।इनसे निपटने के लिए जल्द ही फॉगिंग मशीन से वार्डवार धुंआ स्प्रे कराया जाएगा।नाले नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा।कार्ययोजना बन चुकी है।टीमों को निर्देशित कर काम सौंपकर छिड़काव कार्य कराया जाएगा।

– सुरेखा जाटव नपा सीएमओ

Next Post

ट्रम्प ने इज़रायल , ईरान के बीच युद्ध विराम की घोषणा की

Tue Jun 24 , 2025
वाशिंगटन, 24 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को घोषणा की कि इज़रायल और ईरान पूर्ण और समग्र युद्ध विराम को लागू करने के लिए एक औपचारिक समझौते पर पहुँच गए हैं। जिसे उन्होंने “12-दिवसीय युद्ध” का अंत कहा। श्री ट्रम्प ने सोमवार शाम 6:02 बजे अपने […]

You May Like