12 हजार से अधिक आवेदन का हुआ निराकरण

जबलपुर:राज्य शासन के निर्देश पर जिले में चल रहे संकल्प से समाधान अभियान के पहले चरण में अब तक 18,870 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 12,334 का निराकरण किया गया। स्वीकृत आवेदनों की संख्या 12,290 और अस्वीकृत 44 है। अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर दल घर-घर जाकर आवेदन एकत्रित कर रहे हैं।

सभी आवेदन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कर विभागों को भेजे जा रहे हैं। अभियान का दूसरा चरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाकर अनिराकृत प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे और चौथे चरण में क्रमशः खंड और जिला स्तर पर शिविर आयोजित कर शेष एवं नए आवेदन निराकृत किए जाएंगे और लाभार्थियों को मौके पर लाभ वितरित किया जाएगा।
कलेक्टर ने की समीक्षा
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। बैठक में अधिकांश आवेदन नवीन विद्युत कनेक्शन, शिफ्टिंग, आहार अनुदान, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, नल कनेक्शन, भवन निर्माण अनुमति, पीएम स्वनिधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित पाए गए।

Next Post

कमिश्नर की पहल: कर्रापुर को मिलेगा 1.5 MCM पानी, मकरोनिया में बनी रहेगी जल आपूर्ति की निरंतरता

Fri Jan 30 , 2026
सागर। नगर परिषद कर्रापुर एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उक्त निर्देश संभागायुक्त अनिल सुचारी ने समीक्षा बैठक में दिए। कमिश्नर की अध्यक्षता में नगर परिषद कर्रापुर एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया में पेयजल आवंटन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। संभागायुक्त अनिल […]

You May Like