नाइट राइडर्स ने जीता टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, दो रन से मिला रोमांचक जीत का ताज

इंदौर:मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 15 जिलों के कार्मिकों के बीच आयोजित टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवी अहिल्या विवि मैदान, खंडवा रोड पर खेला गया. खंडवा–बुरहानपुर की संयुक्त टीम नाइट राइडर्स ने आखिरी ओवर तक रोमांच से भरे मैच में इंदौर की रॉयल चैलेंजर्स को दो रन से शिकस्त दी.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 189 रन खड़े किए. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में 187 रन ही बना सकी. विजेता टीम के कप्तान सुनील मावस्कर ने ट्रॉफी कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह और मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान से प्राप्त की. टूर्नामेंट में नाइट राइडर्स के निर्मल यादव को बेस्ट बॉलर और सचिन फरकले को बेस्ट बैट्समैन चुना गया. अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया.

Next Post

एसआईआर अभियान: दिव्यांग कांग्रेसी कार्यकर्ता ने पेश की निष्ठा की मिशाल

Sat Nov 22 , 2025
जबलपुर: कैंट विधानसभा क्षेत्र के एक दिव्यांग कांग्रेसी कार्यकर्ता अमित कुमार उर्फ कमलेश चौधरी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह वे बीएलओ के साथ मतदाताओं के बीच जा-जाकर एसआईआर फॉर्म निष्ठा से भरवा रहे हैं। उनकी निष्ठा, लगन और समाज के प्रति योगदान सभी के लिए प्रेरणादायक साबित […]

You May Like