जबलपुर: कैंट विधानसभा क्षेत्र के एक दिव्यांग कांग्रेसी कार्यकर्ता अमित कुमार उर्फ कमलेश चौधरी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह वे बीएलओ के साथ मतदाताओं के बीच जा-जाकर एसआईआर फॉर्म निष्ठा से भरवा रहे हैं।
उनकी निष्ठा, लगन और समाज के प्रति योगदान सभी के लिए प्रेरणादायक साबित हो रहा है और सभी उनकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। इस संबंध में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नार्टी शर्मा ने कहा कि अमित कुमार (कमलेश चौधरी) जैसे कार्यकर्ताओं के कारण ही संगठन की जमीनी मजबूती और जनता से जुड़ाव और अधिक सशक्त बनता है।
