विधायक ललिता यादव ने नितिन गडकरी से की भेंट, पश्चिमी बाईपास निर्माण की रखी मांग

छतरपुर। जिले के विकास कार्यों को लेकर विधायक ललिता यादव लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर सागर से कानपुर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-34) पर प्रस्तावित छतरपुर पश्चिमी बाईपास मार्ग के निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा की और शीघ्र स्वीकृति की मांग रखी।

विधायक यादव ने मंत्री को बताया कि छतरपुर नगर से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-34 शहर के मध्य से निकलता है, जिससे प्रतिदिन भारी संख्या में बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इससे शहर में जाम की समस्या, दुर्घटनाओं का खतरा और धूल प्रदूषण जैसी परेशानियाँ बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर की सीमाओं के बाहर पश्चिमी दिशा में बाईपास का निर्माण हो जाने से न केवल नगर का यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पश्चिमी बाईपास बनने से छतरपुर, बक्सवाहा, सागर और महोबा मार्गों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। यह बाईपास न केवल यातायात सुधार में सहायक होगा, बल्कि नगर के आर्थिक और औद्योगिक विकास के नए द्वार भी खोलेगा।

 

Next Post

केल नदी का पुल धंसा, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Wed Oct 8 , 2025
गौरिहार/छतरपुर। बारीगढ़-गौरिहार मार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब बलरामपुर के पास केल नदी का पुल ओवरलोड रेत से भरे एक ट्रक (डंपर) के दबाव से धंस गया। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। पुल के टूटते ही ट्रक का अगला हिस्सा नीचे धंस गया, हालांकि ड्राइवर और […]

You May Like