जबलपुर : ग्वारीघाट पुलिस ने बीती रात अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक बदमाश को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी कमर में देशी पिस्टल खोंसकर किसी वारदात की फिराक में था।
थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि उमाघाट की सीढ़ी के पास घेराबंदी कर आकाश उर्फ अक्कू बर्मन 21 वर्ष, निवासी गोरखपुर को दबोचा। तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक लोड देशी पिस्टल और मैगजीन में फंसा जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
Next Post
स्थापना शाखा की लापरवाही बेनकाब कार्यभार के बाद भी नहीं मिली जिम्मेदारी
Wed Jul 8 , 2026
सिंगरौली: शासकीय राजनारायण स्मृति अ. स्नातको. महाविद्यालय बैढ़न की स्थापना शाखा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महाविद्यालय के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राय ने 4 जुलाई को महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय राजनारायण स्मृति अ. स्नातको. महाविद्यालय बैढ़न को पत्र लिखकर […]

You May Like
-
2 weeks ago
कनई में 495.25 लाख से बनेगा छात्रावास
-
2 years ago
नवजात का शव थैले में लेकर भटक रहा था पिता
-
11 months ago
निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित