मोक्ष संस्था बनी मददगार, अंतिम संस्कार कराया
जबलपुर: मेडिकल मेंं डिलेवरी के बाद मृत बच्चे ने जन्म दिया। मृत बच्चे के पिता की ऐसी बेबसी थी कि उसके अंतिम संस्कार के लिए यहां वहां भटकता रहा। जानकारी लगते पर मोक्ष संस्था के सदस्य मददगार बनकर पहुंचे और अंतिम संस्कार कराया।मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर ने बताया कि बिरौली सिवनी निवासी माधव कुमार 30 वर्ष जो कि अपनी पत्नी राम कुमारी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज बच्चे की डिलेवरी करवाने के लिए लाया था।
राम कुमारी ने मृत बच्चे (लडक़ी ) को जन्म दिया नवजात की मौत के बाद शव को मेडिकल डॉक्टर द्वारा शव सपुर्द कर दिया गया, पिता धनवंतरी नगर रोड में थैले में शव लेकर भटक रहा था फिर मेडिकल की सडक़ों पर पहुंचा जिसकी सूचना पर मोक्ष टीम पहुंची। तत्काल मोक्ष वाहन का इंतजाम करवा कर सहयोगियों द्वारा तिलवारा घाट शमशान घाट में अंतिम संस्कार कराया गया।
