सांची:थाना सांची के तहत होटल संबोधि में रातीबड़ भोपाल निवासी गुलाब बाई चौकसे उम्र 50 वर्ष एक शादी समारोह में हिस्सा लेने सांची पहुंची।शादी में शरीक होकर संबोधि होटल के बाहर खड़ी थी।तभी घात लगाए बैठे चोरों ने महिला के गले से सोने का हार मंगलसूत्र और चैन झपटी।
इससे पहले महिला गुलाब बाई समझ पाती अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।मामला सांची थाना पहुंचा।पुलिस ने बताया कि सोने के जेवरात की कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये है।जेवर का कुल वजन 4 तौला सोने के हैं।पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
