चोरी के कबाड़ का अवैध कारोबार उजागर

सतना: जिले में चोरी कर खरीदे गए सरकारी संपत्ति के कबाड़ का बड़ा नेटवर्क सक्रिय बताया जा रहा है। बीती रात ट्रक एसोसिएशन सतना द्वारा एक ट्रक को रोकने पर खुलासा हुआ कि गाड़ी कबाड़ी के यहां से लोड होकर जा रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक में फर्जी बिल सागर की बलराम इंडस्ट्री के नाम से लगा हुआ था, जबकि बिल्टी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की और कांटा पर्ची सतना के यादव धर्म कांटा की पाई गई।

बताया गया कि यह कबाड़ यादव धाम कटे के पास स्थित एक कबाड़ी की दुकान से लोड हुआ था। बताया गया कि उस कबाड़ी के यहां से तीन ट्रक कबाड़ लोड हुए थे — जिनमें से दो ट्रक चकमा देकर भाग निकले, जबकि एक ट्रक को ट्रक एसोसिएशन ने पकड़ लिया। गाड़ी में किसी भी प्रकार का ई-वे बिल नहीं मिला, जिससे स्पष्ट होता है कि एक ट्रक से ही सरकार को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कारोबार करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन से जुड़ा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में चोरी का कबाड़ और फर्जी दस्तावेजों का यह खेल किसकी शह पर चल रहा है।

Next Post

दमकल कर्मियों से अपने खेत में काम करवाते हैं फायर अधिकारी

Sun Oct 26 , 2025
सतना : अक्सर विवादों में बने रहने वाले नगर निगम के फायर अधिकारी के विरुद्ध एक बार फिर से गंभीर आरोप सामने आए हैं. फायरमैन द्वारा निगमायुक्त से इस बात की लिखित शिकायत की गई है कि फायर अधिकारी द्वारा नौकरी से निकालने की धमकी देकर दमकल कर्मियों से अपने […]

You May Like