शराब दुकान में पथराव, तोडफ़ोड़, कोमा में गया मैनेजर

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत आईएसबीटी बस स्टैंड के पास शराब दुकान में बीती रात बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाते हुए पथराव करने के साथ तोडफ़ोड़ कर दी। पथराव के दौरान मैनेजर के सिर में गंभीर चोटें आ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमले में घायल मैनेजर कोमा में चला गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आईएसबीटी बस स्टैंड के पास स्थित शराब दुकान मैनेजर दिलीप सिंह बीती रात करीब दुकान में बैठे थे, तभी मदन जायसवाल, सत्यम पंडित, प्यूष चराड अपने साथियों के साथ पहुंचा और विवाद करते हुए दिलीप सिंह के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पथराव करने के साथ तोडफ़ोड़ कर दी। शराब की बोतल से भी हमला किया जिसमें मैनेजर को सिर में गंभीर चोटें आ गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। बाद में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

Next Post

लड़ावद पुल का भूमिपूजन: 30 साल पुरानी मुराद पूरी हुई

Mon Jun 9 , 2025
शाजापुर: दो दशक से अधिक समय से 15 से 20 गांव के लोग लड़ावद पुल की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी. लड़ावद पुल बनने से 15 से 20 गांवों को इसका लाभ मिलेगा. लड़ावद में दो मांग थी, जो हर चुनाव में देखने को […]

You May Like