बीना में शराब दुकान के विरोध में आत्मदाह की कोशिश, क्षेत्र में हड़कंप

बीना। शहर के भीम वार्ड एवं गणेश वार्ड की सीमा पर स्थित अंग्रेजी एवं देसी कंपोजिट शराब दुकान को हटाने की मांग ने अब उग्र रूप ले लिया जब आप नेता निर्मल रैकवार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए तत्काल निर्मल को अपने कब्जे में लेकर दौड़ लगा दी किंतु उसी समय किसी शरारती व्यक्ति ने पेट्रोल के ऊपर माचिस की तीली डालकर माहौल को बिगड़ने की कोशिश की इससे इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग की लपटे दूर तक जा पहुंची जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई अन्यथा आग की लपटों से शराब दुकान और महिलाएं भी जल सकती थी इस मौके पर पुलिस थाना प्रभारी अनूप यादव,आरपीएफ प्रभारी कमल सिंह सहित छोटी बजरिया चौकी एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।इसी बीच विधायक प्रतिनिधि बीरेंद्र भदोरिया ने कहा कि लंबे समय से शराब दुकान हटाने की मांग चल रही थी इसे शीघ्र अन्यत्र स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। बाद में पहुंचे नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा आश्वासन मिलने के बाद क्षेत्र वासियों ने धरना प्रदर्शन को समाप्त किया। आज पुलिस प्रशासन की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया अन्यथा अनहोनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Next Post

ईरान ने उसके परमाणु केंद्रों पर हमले के लिए संयुक्त राष्ट्र एवं आईएईए को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की

Tue Apr 7 , 2026
तेहरान, 07 अप्रैल (वार्ता) ईरान ने अपने सुरक्षित परमाणु केंद्रों पर हुए सिलसिलेवार सशस्त्र हमलों की कड़ी निंदा करते हुए सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है और संयुक्त राष्ट्र संघ तथा अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। ईरान के […]

You May Like