भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने उमड़ी भीड़, विशेष वेशभूषा में दिखे लोग

छिंदवाड़ा. आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर शुक्रवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की परंपरागत रथयात्रा निकाली गई. इस रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं विशेष वेशभूषा में दिखाई दिए. रथ यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से निकाली गई. बता दे कि शहर के शनिचरा बाजार के स्कॉन मंदिर से आज भव्य श्री जगन्नाथ जी की यात्रा निकाली गई. सुबह 4:30 बजे विशेष मंगल आरती एवं श्री जगन्नाव बलदेव सुभद्रा महारानी एवं सुदर्शन चक्र जी के श्रृंगार दर्शन के पश्चात पांडू बिजय हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से श्री जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा महारानी एवं सुदर्शन चक्र जी की नवनिर्मित रथ में विराजित किया गया. रथ यात्रा गांधी गज, रेलवे स्टेशन, ब्रिज, तिलक मार्केट, यातायात थाना, बस स्टैंड, फव्वारा चौक, कलेक्ट्रेट, सत्कार तिराहा होते हुए गुजरी. जिसका समापन पूजा लॉन में किया गया. जहां भगवान जगन्नाथ जी को 251 से भी अधिक भीग अर्पित किए गया. यहा मुंबई से आए भक्तों मार्गदर्शन सालबेग नाटिका का मंचन किया किया।

छोटी बाजार से निकली रथ यात्रा

इधर शहर के छोटी बाजार के पुराने पावर हाऊस से भी रथ यात्रा निकाली गई. रथ यात्रा दोपहर दो बजे निकली जो लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची जहां धूप आरती और विश्राम किया गया. फिर रथ यात्रा भगवान को विजय आनंद दुबे के निवास जगन्नाथ आराधना स्थलीले पहुंची.

Next Post

भोलेनाथ की नगरी में गूंजा जय जगन्नाथ 

Fri Jun 27 , 2025
उज्जैन। उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर महाकाल की नगरी उज्जैन में भी भगवान जगन्नाथ की दो रथ यात्राएं निकली ,खाती समाज और इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में निकली रथ यात्राओं में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए भोलेनाथ की नगरी में जय जगन्नाथ के जयकारे गूंज उठे। शुक्रवार […]

You May Like