कलेक्टर ने किया तीन बीएलओ का सम्मान

जबलपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अपने बूथ के सभी मतदाताओं के गणना फार्मों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले तीन बीएलओ का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने शुक्रवार की शाम कलेक्टर कार्यालय में सम्मान किया। सम्मानित होने वाली तीनों बीएलओ महिला हैं। कलेक्टर ने तीनों बीएलओ को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। कलेक्टर श्री सिंह ने तीनों बीएलओ की लगन और निष्ठा की सराहना की तथा उन्हें बधाई दी।

उन्होंने इन तीनो बीएलओ के इस कार्य को अन्य बीएलओ के लिये अनुकरणीय बताया। सम्मानित होने वाली बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र बरगी के मतदान केंद्र क्रमांक 248 की श्रीमती वंदना चढार, विधानसभा क्षेत्र पनागर के मतदान केंद्र क्रमांक 33 की बीएलओ श्रीमती सुमनलता कोरी तथा विधानसभा क्षेत्र सिहोरा के मतदान केंद्र क्रमांक 204 की बीएलओ श्रीमती सुनीता पटेल शामिल हैं। तीनों बीएलओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। इस इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सयुंक्त कलेक्टर ज्योति परस्ते भी मौजूद थीं।

Next Post

जोराशी घाटी पर हादसे के बाद लापरवाही, घंटों तक सड़क पर ही पड़े रहे मृतकों के शव

Sat Nov 22 , 2025
ग्वालियर: जोराशी घाटी पर लोहे से भरे ट्रैक्टर ट्राली पलटने के हादसे में जोरशी चौकी पुलिस और बिलोआ थाना पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है घटना के बाद मृतकों के शव करीब 1 घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे और परिजन रोते बिलखते रहे। जब एम्बुलेंस नहीं […]

You May Like