ग्वालियर: जोराशी घाटी पर लोहे से भरे ट्रैक्टर ट्राली पलटने के हादसे में जोरशी चौकी पुलिस और बिलोआ थाना पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है घटना के बाद मृतकों के शव करीब 1 घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे और परिजन रोते बिलखते रहे। जब एम्बुलेंस नहीं पहुंची तब लोडिंग वाहन के जरिए इन शवों को पीएम के लिए पहुंचाया गया। लंबे समय तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंची।
इतना ही नहीं एकत्रित भीड़ भी इस पूरे नजारे का खड़े होकर तमाशा देखती रही और अपने मोबाइल में वीडियो बनाती रही। इस घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।टावर बनाने वाले एंगल भरकर यह ट्रैक्टर ट्राली डबरा से ग्वालियर की तरफ जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें तीन मजदूर जो कि बंगाल के निवासी है उनकी मौत हो गई वही एक मजदूर घायल हुआ है जिसका इलाज ग्वालियर में जारी है।
