अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय को पी.जी. कॉलेज की सौगात मिलने पर महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थीयों ने जताया आभार

पानसेमल। अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय को पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कॉलेज के रूप में उन्नयन की घोषणा CM डॉक्टर मोहन यादव द्वारा किये जाने पर छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विधायक कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया उपस्थित जनों ने विधायक श्याम बरडे का पुष्पमाला पहनाकर अभिनन्दन किया।महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती भंडारी, डॉ.सुनील बागले सहित स्टाफ ने भी विधायक बरडे का स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्याम बरडे ने कहा कि पानसेमल महाविद्यालय को पीजी कॉलेज की सौगात मिलने पर वे अपने क्षेत्र की जनता एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की परेशानी से निजात मिले। पानसेमल क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सेंधवा,खरगोन, बड़वानी एवं इंदौर जैसे शहरों की ओर जाना पड़ता था। अब पीजी स्तर की शिक्षा की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।मुझे इस कार्य हेतु धन्यवाद की आवश्यकता नहीं है यह मेरा कर्तव्य है।लंबे समय से समस्या बनी हुई थी जिसे लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से निरंतर चर्चा की एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की।छात्र-छात्राओं के चेहरे पर पीजी कॉलेज की सौगात मिलने की खुशी और उनकी आंखों में बेहतर भविष्य के सपने देखकर उन्हें आत्मीय संतोष प्राप्त हुआ है।विधायक ने जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सचिन चौहान की भी प्रशंसा की ओर कहा कि महाविद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सदैव प्रयासरत रहते हैं,आने जाने हेतु पुल व मार्ग निर्माण कार्य भी शुरू हो गया हे।विधायक ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे कार्यालय पर संपर्क कर सकते है,यदि किसी विद्यार्थियों के पास फीस के पैसे नहीं हे या अन्य कोई परेशानी हो तो बताएं समस्या का समाधान करवाया जाएगा।महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ सुनील बागले ने कहा विधायक के प्रयासों से महाविद्यालय में प्राध्यापकों का स्टाफ भी बढ़ गया है,ओर पीजी कॉलेज की सौगात भी मिली है,क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

महाविद्यालय तक पुल-पुलिया युक्त पक्की सड़क,खेल मैदान तथा विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में विधायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।प्राचार्य संगीता भंडारी ने स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के साथ विधायक बरडे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विधायक द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सचिन चौहान ने कहा कि उनके आग्रह पर विधायक श्याम बरडे ने महाविद्यालय के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान की हैं। उन्होंने पीजी कॉलेज की घोषणा को क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर महाविद्यालय लेब टेक्नीशियन अरुण जाधव,आयुष डुडवे,रजेसिंह बरडे,सिलदड़ सरपंच महेश आर्य,लीलसिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जोशी ने किया।

Next Post

मुकेश छाबड़ा और बॉस्को मार्टिस ने शुरू किया 'द बिग ब्रेक'

Tue Aug 18 , 2026
मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और जाने-माने कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने भारत का पहला डिजिटल प्रतिभा खोज कार्यक्रम ‘द बिग ब्रेक’ शुरू किया है।बीएआरडी द्वारा निर्मित और प्रारूप निर्माता राजीव लक्ष्मण के साथ तैयार ‘द बिग ब्रेक’ में अभिनय, नृत्य और गायन के प्रतिभाशाली […]

You May Like