छाए रहे बादल और रात को फिर तेज बारिश, दिनभर रिमझिम

रतलाम। दिनभर बादल छाए रहे, कभी धूप निकली तो कभी छाव, लेकिन देर शाम को बादल गया और फिर रात में तेज बारिश शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक बारिश का दौर जारी था।

पिछले सप्ताह सोमवार से शुरू हुई बारिश का दौर जारी हैं। लगातार रूक-रूक कर बारिश हो रही हैं। इससे अब फसलों पर भी बारिश का असर पडऩे की संभावना हैं। फसलों को नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा हैं। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। कभी धूप निकली तो कभी बादल। वहीं शाम को मौसम बदला और देर रात को फिर से तेज बारिश का शुरू हो गई। करीब 7 बजे से शुरू हुई बारिश से शहर तरबतर हो गया।

दो बत्ती सहित अन्य क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गई। तेज बारिश से कुछ घरों में पानी भी घुस गया। पिछले सप्ताह से शुरू हुई बारिश अब परेशानी बनने लगी हैं।

कहा कितनी बारिश

जिले में सबसे ज्यादा बारिश अब भी सैलाना में दर्ज की जा रही हैं। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रतलाम जिले में औसत 19 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें आलोट में 9 मि.मी., जावरा में 3 मि.मी., ताल में 7 मि.मी, पिपलोदा में 22 मि.मी, बाजना में 9 मि.मी., रतलाम में 30 मि.मी., रावटी में 6 मि.मी और सैलाना में 66 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है । 01 जून से लेकर आज दिनांक तक रतलाम जिले में औसत वर्षा 849.50 मि.मी दर्ज की जा चुकी है।

Next Post

दमोह में कृषक सलाहकार समिति का गठन

Wed Aug 27 , 2025
दमोह। कृषि विभाग कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा दमोह में विकासखण्ड स्तरीय कृषक सलाहकार समिति (विकासखण्ड दमोह) का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से जनपद पंचायत दमोह की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू कमल सिंह ठाकुर को समिति की अध्यक्ष चुना गया. यह प्रस्ताव सरपंच प्रतिनिधि मुड़ारी श्मुकेश सिंह द्वारा रखा […]

You May Like

मनोरंजन